फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में गश्त करेगी 12 लाख की एटीवी

विज्ञापन
रामनगर की एटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के दुर्गम वन क्षेत्र में गश्त के लिए ऑल टर्रेन व्हीकल (एटीवी) खरीदी गई है। इस फोर बाई फोर रेंजर्स गाड़ी की लागत करीब 12 लाख रुपये है। कार्बेट नेशनल पार्क के पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि सीटीआर में कई स्थान दुर्गम हैं, जहां विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। वहां हाथियों से जाने में भी परेशानी होती है। ऐसे दुर्गम स्थानों पर पहुंचने के लिए सीटीआर फाउंडेशन से एटीवी गाड़ी खरीदी गई है। यह फोर बाई फोर रेंजर्स गाड़ी है। यह पेट्रोल से चलेगी। यह अन्य गाड़ियों की अपेक्षा जल्द पहुंच जाएगी। ताकि आग, बाढ़ आदि किसी भी विषम परिस्थितियों में आसान पहुंच हो सके। विभाग के कर्मचारियों को दुर्गम स्थानों पर पहुंचाने, शिकारियों पर नजर रखने के लिए भी यह गाड़ी कारगर साबित होगी। जरूरत पड़ने पर गश्त भी की जा सकती है। बरसात में विभागीय चौकियों में राशन आदि सामान लाने, ले जाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें