फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट की सख्ती के बाद रविवार को अधिकारियों ने मल्लीताल बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई दुकानदारों को अतिक्रमण समेट लेने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया जबकि कई लोगों का सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पिछले दिनों हाइकोर्ट में पीआईएल दाखिल हुई है। इसमें कहा गया था कि नगर बुरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। ऐसे में जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ सिटी विजय थापा, ईओ ईश्वर सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी अतिक्रमण हटाने मल्लीताल बाजार पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क से अतिक्रमण हटा दिया और दोबारा करने पर कठोर कार्रवाई करने की चेेतावनी दी। इस दौरान अवैध रूप से लगे मिले फ्लैक्स, बैनर आदि को जब्त कर लिया। रास्ते में खड़ी बाइक का चालान कर दिया गया। एक घंटे के अभियान के दौरान कई दुकानदार, बाइक स्वामियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगी। रास्ते पर बाइक खड़ी करने वालों का चालान होगा। अशोक सिनेमा परिसर में जल्द ही पार्किंग बनाई जाएगी और फिर वाहन यहां खड़े किए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका ने मल्लीताल बाजार से अतिक्रमण हटाया
कई दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें