फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण को एक दिन में खपाने होंगे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वित्तीय वर्ष समाप्ति के एक दिन पहले शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग को दो करोड़ और पुलिस को 12 लाख रुपये का भारी भरकम बजट मिला है। दोनों विभागों को मात्र एक दिन के भीतर यह राशि खर्च करनी है। इन विभागों को शनिवार को ही ट्रेजरी में बिल देकर भुगतान रिलीज कराना होगा। ऐसा न होने पर बजट सरकार के खाते में वापस चला जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2017-18 का आज आखिरी दिन है। कई विभाग बजट खर्च नहीं कर पाए हैं, जबकि कई विभाग ऐसे हैं, जिन्हें हाल ही में बजट मिला है। चार्ज लेने के तुरंत बाद डीएम विनोद कुमार सुमन ने बजट खर्च करने में कंजूस विभागों को तलब किया था। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी हाल में पैसा लैप्स न होने पाए। अगर पैसा लैप्स हुआ तो इसे विभागों की नाकामी माना जाएगा। इसके बाद विभागों ने बिल बनाना शुरू कर दिया। कई विभाग छुट्टी के दिन भी बिल तैयार करते रहे ताकि वह समय रहते कोषागार से रुपये ले सकें। शनिवार वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है। अगर विभाग पैसा खर्च करने के लिए 12 बजे तक बिल कोषागार में पेश नहीं कर पाए तो पैसा वापस चला जाएगा। ऐसे में विभागों को अगले वित्तीय वर्ष तक इंतजार करना होगा।

वित्तीय वर्ष समाप्ति के सिर्फ एक दिन पहले भारी भरकम बजट आया
पुलिस विभाग को 12 लाख खर्च करने को सिर्फ एक दिन मिलेगा
आज रात 12 बजे तक कई विभागों को कोषागार में करोड़ों के बिल देने होंगे

पांच दिन से पास हो रहे सिर्फ अतिआवश्यक बिल
पिछले पांच दिन से कोषागार में सिर्फ अतिआवश्यक बिल ही पास हो रहे हैं, जिनमें बिजली, पानी, टेलीफोन, पेंशन, मजदूरी, वेतन आदि के बिल शामिल हैं। अन्य कोई भी बिल पास नहीं हो रहा था लेकिन शनिवार को सभी प्रकार के बिल पास होने की उम्मीद है। बिलों के आधार पर कोषागार शनिवार रात 12 बजे तक विभागों को रुपये जारी करता रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दो करोड़ रुपये समाज कल्याण के लिए और करीब 12 लाख रुपये पुलिस विभाग के लिए मिले हैं। इन विभागों को रुपये खर्च करने के लिए शनिवार शाम तक बिल कोषागार में जमा करने होंगे।
विज्ञापन

- मनोज साह, सहायक कोषाधिकारी नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें