फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने एक दंपति को किया घायल, सामने से गाड़ी आने पर भागा बाघ, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम कंचनपुर छोई के पास घात लगाए बैठे एक बाघ ने बाइक सवार ग्राम ढेला निवासी दंपति समेत तीन परिजनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तभी आगे-पीछे गाड़ी आने पर बजे हॉर्न की आवाज सुनकर बाघ उन्हें छोड़कर जंगल में चला गया।
विज्ञापन

ढेला निवासी अर्जुन अधिकारी दुग्ध संघ लालकुआं के छोई स्थित चिलिंग प्लांट में ऑपरेटर है। वह छोई में ही किराए पर रहता है। मंगलवार की छुट्टी होने के कारण वह सोमवार को बाइक से अपने घर ढेला जा रहा था। उसके साथ पत्नी सरोज, 11 वर्षीय पुत्री तान्या भी सवार थी। वह कंचनपुर छोई के पास पहुंच तो तभी कोसी नदी के जंगल से झाड़ियों से निकलकर आए एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह तोनों घायल हो गए। चीखपुकार मच गई। तभी आगे-पीछे पीछे से कई गाड़ियां आ गईं। इनमें से किसी गाड़ी के चालक ने हॉर्न बजा दिया। इससे घबराकर बाघ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तीनों को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही बैलपड़ाव के रेंजर संतोष कुमार पंत ने वनकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने उक्त क्षेत्र में सुबह-शाम घूमने जाने वालों से अकेले न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें