फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर गोस्वामी, सचिव पद पर बिष्ट जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण हुए। अध्यक्ष पद पर ओमकार गोस्वामी और सचिव पद पर अरुण बिष्ट विजयी हुए। कुल 249 में से 216 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थक अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कोर्ट परिसर में जश्न मनाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर ओमकार गोस्वामी और 19वीं बार चुनाव लड़ रहे हरिशंकर कंसल के बीच कड़ा मुकाबला रहा। ओमकार गोस्वामी ने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी हरिशंकर कंसल को 11 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक मौलेखी विजयी रहे। उन्हें 81 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे डूंगर सिंह बिष्ट को 69 मत प्राप्त हुए। धीरेंद्र सिजवाली 54 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 111 मत हासिल कर संजय सुयाल विजयी रहे। कमल चिलवाल को 51 व स्वाती परिहार को 40 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर अरुण बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी पंकज चौहान को 38 मतों से पराजित किया। अरुण को 124 जबकि पंकज चौहान को 86 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें प्रमोद तिवारी ने 128 मत, शशांक 121 मत प्राप्त कर विजयी हासिल की। मेघा उप्रेती को 77 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हितेश पाठक जबकि ऑडिटर पद पर नवीन चंद्र पंत निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, वीके सांगुड़ी, प्रमोद बहुगुणा समेत कार्यालय सहायक गौतम कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें