फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर रेलवे स्टेशन के पेयजल टैंक में निकाला सांप, हड़कंप

विज्ञापन
snake - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रेलवे स्टेशन के पेयजल टैंक में सोमवार दोपहर एक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। इस पानी को रेलवे स्टेशन के यात्री और स्टॉफ कालोनी के लोग पीते हैं। जब सांप निकला तो पता चला कि पेयजल टैंक की दो साल से सफाई नहीं हुई है। इस कारण इसमें गंदगी, काई और पेड़ों की जड़ें तक उग आई हैं। इतना ही नहीं बरसात के समय यहां शौच तक पहुंच जाती है। उधर, सांप को सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने पानी में उतरकर बमुश्किल पकड़ा।
विज्ञापन

1,13,650 लीटर क्षमता वाला पेयजल टैंक से पूरे रेलवे स्टेशन, स्टॉफ कॉलोनी के साथ ही सभी बोगियों में भी पानी भरा जाता है। मंगलवार को पंप चालक सुखबीर सिंह ने बताया कि पानी की मोटर पानी नहीं उठा रही पा रही थी। इस पर टैंक खोलकर देखा तो अंदर सांप था। इसे बमुश्किल पकड़ा गया। पंप चालक ने बताया कि टैंक की आखिरी बार सफाई 23 अगस्त 2015 को हुई थी। तब से अभी तक सफाई नहीं हुई है। टैंक में पेड़ों की जड़ों सहित रेता बजरी भी फैला हुआ है। बगल में बने एक कार्यालय के शौचालय का पानी भी बरसात के दिनों में इस टैंक में समा जाता है। सांप कीड़े निकलना अब आम बात हो गई है। अधिकारियों को इस संबंध में कई बार जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह डुंगरियाल ने बताया कि जल्द ही टैंक की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


पेयजल टैंक में निकला सांप, दो साल से नहीं हुई सफाई
बरसात में शौचालय के साथ गंदा पानी भी जाता है पेयजल टैंक में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें