कुविवि के रिजल्ट घोषित
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने सोमवार को एमए संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए है। विवि के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने बताया कि परिणाम विवि की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
बीएससी द्वितीय सेमेस्टर का प्रैक्टिकल 11, 12 जुलाई को
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर जंतु विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 और 12 जुलाई को होगी। वहीं बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 18, 19, 20 जुलाई को होगी।