फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया शर्मा और सुधीर की 24 तक पुलिस रिमांड में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जमीनों के फर्जीवाड़े में आरोपी प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। इसके बाद दोनों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। अब प्रिया और सुधीर को शनिवार को नैनीताल जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि एसआईटी टीम बुधवार को दोनों आरोपियों को लेकर देर से नैनीताल जिला कोर्ट पहुंची थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश को न्यायालय में न्यायिक कार्य करने के उपरांत हल्द्वानी जजी के मुआयने में जाने के कारण दोनों को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्रभारी भ्रष्टाचार निवारण मनीष कुमार पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद दोनों को बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को दो दिन की रिमांड में भेज दिया है। अब प्रिया शर्मा और सुधीर चावला की पेशी शनिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें