खटीमा। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी नीतिश मणि त्रिपाठी ने सुरई, खटीमा सहित किलपुरा रेंज के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकार्ड रखरखाव और आपराधिक मामलों को निपटाने संबंधी निर्देश दिए।
डीएफओ ने रेंज कार्यालय सुरई और खटीमा के दस्तावेजों के रखरखाव का निरीक्षण किया। इस दौरान रेंजर विरेंद्र सिंह बिष्ट, आरके मौर्य, जशोद सिंह आदि को दिशा निर्देश दिए। किलपुरा रेंज कार्यालय निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर चर्चा की। उन्होंने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से फोन पर संपर्क किया।
रेंज में आतंक फैलाकर गुपचुप तरीके से अवैध खनन को अंजाम देने वालों के संबंध में उचित कार्रवाई के लिए विचार साझा किए। डीएफओ त्रिपाठी ने रेंजर केसी कफल्टिया सहित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।