फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की तैनाती को लेकर नागरिकों ने सीएमओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे सीएमओ का नागरिकों ने घेराव कर ज्ञापन सौंपा। अस्पताल में लंबे समय से डाक्टर की तैनाती न होने पर नागरिकों ने खरीखोटी सुनाई। सीएमओ ने 15 अप्रैल तक डाक्टर की नियुक्ति का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएमओ डा. संजय कुमार शाह पीएचसी में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे। सूचना पर नागरिक भी आ धमके। उन्होंने प्रदर्शन कर सीएमओ को चिकित्सक नियुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने कहा कि अस्पताल में मात्र फार्मेसिस्ट और लैब टेक्नीशियन ही तैनात है। मरीजों को बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर ले जाना पड़ता है।

सीएमओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 15 अप्रैल तक एक डाक्टर की नियुक्ति करने का भरोसा दिया। नागरिकों ने कहा कि डाक्टर की तैनाती नहीं हुई तो अस्पताल में तालाबंदी करेंगे। इस मौके पर सभासद अजय कालरा, महेंद्र कालरा, कुलदीप पाठक, तान सिंह, परमजीत सिंह, असीम छाबड़ा, नईम, राजेन्द्र, अकमल खां, नाजिम, महेंद्र कुमार, मोहम्मद साजेब, राजीव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें