फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ के एटीएमों में नोट नहीं होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों के एटीएम खाली होने से लोग खासे परेशान है। बैंकों में मांग के अनुसार धन आहरण नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई के गरुड़ बाजार, टीट बाजार एटीएम में दस दिन से ताला लटका है। बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पीएनबी, जिला सहकारी बैंक के एटीएम कई दिनों से बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन


एसबीआई की गरुड़ और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पीएनबी, अरबन बैंक आदि बैंकों में मांग के अनुसार खाता धारकों को धन नहीं मिल रहा है, जिससे खाता धारक परेशान है। व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बैंक के आला अधिकारियों से एटीएम में शीघ्र नोट डालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें