फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के तहत पोखरी- ग्वाल्दे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पोखरी-ग्वाल्दे निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में हुए सर्वे के तहत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अणां ने प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई पर आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना गलत देने और ग्रामीणों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्या अनीता गोस्वामी ने डीएम और प्रांतीय खंड के ईई को भेजे पत्र में कहा है कि पोखरी-ग्वाल्दे का सात किमी मोटर मार्ग शासन से स्वीकृत है। प्रांतीय खंड लोनिवि द्वारा सड़क का निर्माण कार्य पूर्व में हुए सर्वे के अनुसार नहीं करने से अधिकांश ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल रहा है।

गोस्वामी का कहना है कि लोनिवि ने बैगर भूमि अध्यापित किए सात किमी सड़क काट दी जो वन संरक्षण अधिनियम के खिलाफ है। प्रांतीय खंड लोनिवि के एई ऋषिराज वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की आपत्ति के चलते वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य भारत सरकार के स्वीकृत नक्शे के तहत किया है।
विज्ञापन


मैंने सूचना अधिकार के तहत विभाग से सड़क के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी मांगी थी। विभाग ने आधी अधूरी और गलत सूचना दी है। सड़क की कटिंग पूर्व में हुई सर्वे के अनुसार कतई नहीं हुई है।
विज्ञापन

- अनीता गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें