खटीमा में पुलिस ने सोमवार रात थाने के पास बिना किसी कारण घूम रहे लुधियाना पंजाब निवासी मंजीत सिंह, गुरदेव सिंह और सहरसा बिहार निवासी रविंद्र यादव को 81 पुलिस एक्ट के तहत 250-250 रुपये का चालान काट अर्थदंड वसूला। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि बिना किसी कारण सार्वजनिक स्थल पर घूमना भी अपराध है।