फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती महिलाओं ने मनाया 59वां संघर्ष दिवस, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में रह रहीं तिब्बती महिलाओं ने सोमवार को 59वां संघर्ष दिवस मनाया। तिब्बती महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि आज के ही दिन 1959 में तिब्बत की राजधानी ल्हासा में तिब्बती महिलाएं संगठित हुई थीं। उन्होंने तिब्बत पर चीन के कब्जे का विरोध शुरू किया था। तब से हर साल इस दिन को तिब्बती महिला संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक तिब्बती महिलाएं सोमवार सुबह 11 बजे मल्लीताल स्थित तिब्बती बाजार में एकत्र हुईं। वहां से जुलूस निकाला गया जो मल्लीताल बाजार, माल रोड, गांधी चौक होकर वापस तिब्बती बाजार पहुंचा। इस दौरान हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि तिब्बत में चीनी की कूटनीति को नरम किया जाए ताकि तिब्बती आत्मदाह करने को मजबूर न हों। चीन सरकार पंचेन लामा को जल्द रिहा करे। कहा कि तिब्बत की आजादी के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान संगठन की उपाध्यक्ष कैलसंग वांगमो, सचिव कैलसंग छुकी, छेरिंग पालमो, छेरिंग डोलकर, सोनम थोडेन, छेरिंग डोलमा, सोनम छुनडुप, छेरिंग पेलकी, यशी थुप्तेन, तेनजिंग जिगमे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें