फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौलापार पश्चिमी खेड़ा के ग्रामीणों का एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के पश्चिमी खेड़ा क्षेत्र में निर्माण सामग्री का भंडारण करने की आशंका से गुस्साए खेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि गौलापार स्थित पश्चिमी खेड़ा में खनन कार्य से जुड़े लोगों द्वारा खनन के लिए कांटा लगाने का काम कराया जा रहा है, जबकि उक्त क्षेत्र आवासीय क्षेत्र है। इससे लोगों में दुर्घटना का भय बना है। किसानों की फसलें भी प्रभावित होंगी। बताया कि पिछले साल भी खनन कराने वालों ने क्षेत्र में एक व्यक्ति की जमीन निर्माण सामग्री के भंडारण के लिए लीज पर ली हुई थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण के बाद इस पर रोक लगा दी थी। उन्होंने एसडीएम एपी बाजपेई से निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया। इस पर एसडीएम ने खनन विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने, आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान गणेश सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह, मथुरा दत्त, भुवन चंद्र, देवी दत्त, गिरीश कोरंगा, गोपाल दत्त आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें