रामनगर में विजेता टीम पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। इंडिया रिजर्व वाहिनी (आईआरबी) प्रथम बैलपड़ाव में दो दिवसीय 18वीं अंतर जनपदीय पुलिस/पीएसी हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें 46वीं पीएसी रुद्रपुर ने 4-1 से फाइनल मुकाबला जीता।
इंडियन रिजर्व वाहिनी प्रथम बैलपड़ाव में दो दिवसीय 18वीं अंतर जनपदीय पुलिस/पीएसी हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के बीच खेला गया, जिसमें 46वीं वाहिनी रुद्रपुर विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल आईआरबी प्रथम, जनपद हरिद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें आईआरबी प्रथम ने तीन गोल किए, जिसके जवाब में हरिद्वार पुलिस एक ही गोल कर सकी। आईआरबी प्रथम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। उसके बाद 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें 46वीं पीएसी रुद्रपुर ने 4-1 से फाइनल मुकाबला जीता। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सेनानायक करन सिंह नगन्याल, देवी दत्त चौसाली, ओपी मेहता, विजय विक्रम, जनक सिंह पंवार, देव सिंह मेहरा, खुशाल सिंह रावत आदि थे।