फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
vote - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश पंत ने बताया कि मतदान 15 मार्च को होगा। नौ मार्च शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 12 मार्च को नामांकन पत्र जमा होंगे। 13 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। 14 मार्च को अध्यक्ष, सचिव पद के प्रत्याशियों की आम सभा होगी। 15 मार्च को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के लिये नामांकन शुल्क तीस हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये बीस हजार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये बारह हजार, सचिव पद के लिये बीस हजार, उपसचिव पद के लिये पांच हजार, कोषाध्यक्ष पद के लिये पांच हजार, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिये तीन हजार, कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद के लिये 1500 और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिये पांच हजार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें