फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल क्लब के पास रहने वाले इंजीनियर रितेश कुमार विद्यार्थी (29) पुत्र वीरेंद्र कुमार की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने उनके कमरे में पहुंच कर देखा तो वह बेहोश थे। परिजन तुरंत उन्हें बीडी पांडेय जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल मौके पर पहुंच गए। एसआई पूरन चंद्र मर्तोलिया ने बताया कि रितेश उड़ीसा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी नाक का ऑपरेशन हो चुका था। इसलिए वह घर पर ही आराम कर रहे थे। प्रथम दृष्ट्या हृदयाघात या सांस रुकने से मृत्यु की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें