फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण को महिलाएं स्व रोजगार से जोडेंगी तो वह आत्म निर्भर बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला उद्योग केंद्र जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से बमराड़ी गांव की महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग और ड्रेस मेकिंग का काम सिखाया जा रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि महिलाएं अगर प्रशिक्षण को स्वरोजगार से जोडे़ तो वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार आत्मनिर्भर बन सकती है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेेशक डॉ. तिवारी ने कहा कि आधुनिक समय में मनुष्य की असीमित आवश्यक्ताएं है, जिनकी पूर्ति के लिए हुनरमंद होना और रोजगार से जोड़ना जरूरी है। डॉ. तिवारी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता पर महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षक दिनेेश राम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बेबी फ्रॉक, कुर्ती, लेडीज शूट, पेटिकोट, ब्लाउज आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम प्रधान जशोदा देवी, संस्थान की चंदू नेगी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें