फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसए महासचिव ने गाड़ियों की पार्किंग रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम के निर्देश की जानकारी न होने के कारण डीएसए महासचिव ने रविवार को मैदान में गाड़ियों की पार्किंग रोक दी। बाद में एएसपी ने उन्हें डीएम के निर्देशों की जानकारी देकर पार्किंग दोबारा से सुचारु कराई। सरोवरनगरी में पार्किंग बड़ी समस्या है। पार्किंग की कमी के कारण जाम की स्थिति रहती है। पिछले कई दिन से नगर में पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ऐसे में डीएम ने निर्देश दिए थे कि कुछ गाड़ियों को डीएसए मैदान में खड़ा करवाया जाए। ताकि पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए रविवार को गाड़ियों को डीएसए मैदान में भेजा रहा था। इसी बीच डीएसए महासचिव की ओर से मैदान का गेट बंद करवा दिया गया। इसकी सूचना एएसपी हरीश चंद्र सती तक पहुंची। एएसपी ने डीएसए महासचिव सोनू बिष्ट को बताया कि डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी डीएसए मैदान में गाड़ियों को पार्क करवाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद डीएसए महासचिव ने मैदान का गेट खुलवा दिया और वहां गाड़ियां खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें