फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों को उड़ा ले गईं हवाएं, बारिश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी/रामनगर। सरोवरनगरी में एक बार फिर तेज हवाओं ने बादलों को उड़ा दिया। शनिवार, रविवार को जिलेभर में बादल छाए रहे, कई बार बारिश होने की उम्मीद बंधी और टूटी। इसी बीच हल्द्वानी, रामनगर में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन तेज हवाएं बादलों को उड़ा ले गईं और बारिश फिर एक उम्मीद बनकर रह गई। सरोवरनगरी में इस बार उम्मीद से काफी कम बर्फ पड़ी है। बारिश भी कम हुई है। शनिवार देर रात आसमान में बादल छा गए। इससे अंदाजा लगाया गया कि रविवार को हर हाल में बारिश होगी। बादल सुबह दस बजे तक छाए थे, लेकिन बारिश आने से पहले हवाएं आ गईं। हवाओं से मौसम में नमी तो बढ़ी, लेकिन बादल धीरे-धीरे साफ होते चले गए। सुबह से शाम तक आसमान में कई बार बादल छाए, लेकिन बरस न पाए। पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर चली हवाएं बादलों को अपने साथ बहा ले गईं। दिनभर धूप आंखमिचौली खेलती रही। नैनीताल में अधिकतम तापमान 18, न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें