नैनीताल। मेहरागांव से नैनीताल को आने वाली 133 केवी लाइन में भवाली स्थित मस्जिद के समीप चीड़ का पेड़ गिरने से विद्युत लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नैनीताल के मल्लीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से शाम तक घंटों विद्युतापूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण शहर की पेयजल आपूर्ति भी गड़बड़ा गई। देर शाम विद्युतापूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी प्रियंक पांडे ने बताया कि मेहरागांव से नैनीताल की ओर आने वाली 133 केवी लाइन में भवाली मस्जिद के समीप शनिवार सुबह चीड़ का पेड़ गिर गया था।