खटीमा में होली के हुड़दंग और सड़क दुर्घटनाओं में पिछले 48 घंटे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। होली के दौरान घायल होने वालों में संदीप यादव, लक्की -राजीवनगर, अनिल, शिवम सिंह राणा, पंकज राना-भूड़ महोलिया, सोनू सिंह, अंकित-टेड़ाघाट, जैद अली-इस्लामनगर, देवेंद्र सिंह, शिवाशीष, हिमांशु-आदर्श कालोनी, रतन-नानकमता, मोहन सिंह कठायत-गड्ढा चौकी, संदीप-दियां, सरस्वती देवी, मन बहादुर-दोधारा, दीपक-मजरा फार्म, अंकित-ऊंची महुवट, अंकित मौर्य-अमाऊं, शिवा-अलाविर्दी को पिछले 48 घंटे में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।