बाजपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। शनिवार को हुए हादसे में गांव महेशपुरा का बाइक सवार सतपाल सिंह घायल हो गया। जबकि मुख्य मार्ग पर गणेश और सोनू निवासी पिथौरागढ़ घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज कराया गया। इधर, हाइवे पर दोराहा के पास दो बाइक आपस में भिड़ी। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसका साथ एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर उसे घर ले गया। घायल यूपी के रामपुर का बताया गया है।