फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गयी महिला पर बाघ ने किया घायल

विज्ञापन
रामनगर में बाघ के हमले में महिला घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जंगल में घास काटने गई महिला को बाघ ने घायल कर दिया। ग्राम नया झिरना निवासी रोशनी रावत (36) पत्नी ललित सिंह रावत मंगलवार को घास काटने तराई पश्चिमी वन प्रभाग आमपोखरा रेंज के जंगल में गई थी। वह आमपोखरा रेंज के प्लॉट संख्या 16 में सड़क से दो किमी दूर पहुंचे थे। रोशनी के साथ पुष्पा देवी, सावित्री देवी, उमा देवी, मुन्नी देवी भी थी। तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे बाघ ने रोशनी पर हमला बोल दिया। वह उसको घसीटकर घने जंगल में ले जाने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो बाघ रोशनी को घायल कर जंगल में भाग गया। साथियों ने रोशनी को सड़क तक पहुंचाया। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इससे ग्रामीणों में भी दहशत है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला के गर्दन, हाथ में पंजे के निशान हैं। विभाग घायल महिला को उचित मुआवजा देगा। बिष्ट ने ग्रामीणों से रात को अकेले न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें