फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल के चुनाव में सभी नामांकन पत्र जांच में सही मिले

विज्ञापन
vote - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। बार काउंसिल के चुनाव 28 मार्च को होने हैं। इसके लिए सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। कार्यालय अधीक्षक हिमानी जोशी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भूतपूर्व कार्यकारी हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीसी कांडपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी बीसी पांडेय, बीबीएस नेगी मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए वरीयता क्रम 1, 2 से 9 के आगे 01, 02, 09 लगाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता को 20 वरीयताएं देने का अधिकार है, लेकिन कम से कम पांच वरीयताएं मतपत्र में देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता ने अपने मतपत्र में 01, 02, 03, 04, 05 वरीयताएं नहीं दीं तो उनका मतपत्र अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें