फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा मल्लू चोपड़ा रोड पर ट्रैक्टर ने बिजली के पोल पर मारी टक्कर, विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम टांडा मल्लू पंचायत घर से चोपड़ा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का सीसी पोल टूट गया। इस कारण गांव में रातभर बिजली गुल रही। सड़क पर गिरे इस पोल के दो टुकडे़ हो गए। ग्रामीण भवान सिंह फर्त्याल, दीपक, कैलाश चंद्र, उषा देवी, कांता प्रसाद, आकाश, बबलू, विकास, परवेज ने बिजली कर्मचारियों को सूचना दी। बताया कि शनिवार शाम चार बजे यह घटना हुई। तब से गांव में 25-30 घरों की विद्युतापूर्ति ठप है। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर नहीं था। ग्रामीणों ने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के जेई सुबोध नेगी ने बताया कि रविवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें