फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाघ विभाग ने 5 दुकानों के लिए सैंपल, कई दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण कर तीन दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर, बेतालघाट खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को राजस्व निरीक्षक आरिफ हुसैन के साथ पैठपड़ाव, सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग स्थित मावे की दुकानों से एक-एक नमूना लिया, इसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया। भवानीगंज में मिठाई की एक दुकान से गुजिया, दो अन्य से बर्फी का नमूना लिया। कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले। टीम ने नगर में खाद्य सामग्री बेचने वाले 24 से अधिक दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को सफाई रखने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें