हल्द्वानी। टनकपुर-किच्छा रूट पर चलने वाली बसों को अब किच्छा बस स्टेशन होते हुए जाना होगा। किच्छा स्टेशन नहीं जाने पर बस चालक-परिचालक और मालिक पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हल्द्वानी से किच्छा-टनकपुर रूट पर चलने वाली कुछ बसें किच्छा बस स्टेशन पर नहीं जाती हैं। बसें किच्छा बाईपास से टनकपुर को चली जाती हैं। यात्रियों की शिकायत के बाद रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक ने हल्द्वानी डिपो को पत्र लिखा था। पत्र मिलने के बाद हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक ने वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी को पत्र लिखकर बसों का संचालन किच्छा स्टेशन से करने के निर्देश दिए हैं।