फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की सुरक्षा को अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन क्षेत्र में बढ़ रही आवाजाही और बाघ सहित अन्य वन्य जंतुओं की गणना के लिए किलपुरा, सुरई सहित खटीमा वन रेंज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। तीनों वन रेंजों में शनिवार से लगने वाले कैमरों का प्रशिक्षण, चयनित स्थानों का जिम्मा वन कर्मियों को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन


वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यशाला में विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की सात सदस्यीय टीम ने सुरई वन रेंज में 64, खटीमा वन रेंज में 36 और किलपुरा रेंज में लगने वाले 27 कैमरों को लगाने का प्रशिक्षण दिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल ने बताया कि जंगल में सुरक्षित स्थानों पर कैमरे लगाने की योजना वन्य जंतुओं की संख्या के साथ ही उन्हें भी नाकाम करेगी जो व्यक्तिगत स्वार्थ साधने जंगल में प्रवेश करते हैं।

उन्होंने बाघों सहित अन्य जंतुओं की गिनती का सटीक तरीका बताया। एसडीओ फारेस्ट ने यह भी बताया कि जंगल में लगने वाले कैमरे खनन सहित अन्य वन माफियाओं को भी बेनकाब करेंगे। इस दौरान रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, टीम प्रमुख मोहम्मद अकरम, आरके मौर्य, किरन कफल्टिया, जशोद सिंह, सतीश रेखाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें