फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर मिला भारी मात्रा में अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। रंसाली वन क्षेत्र में कैलाश नदी किनारे वन भूमि पर अवैध खनन के मामले में एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की संस्तुति कर तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ को पत्र लिखा है। साथ ही अवैध खनन की रिपोर्ट डीएम और एडीएम को भी भेजी है। एसडीएम ने बताया कि वन भूमि पर किए गए अवैध खनन की पैमाइश वन विभाग की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन


बीती 14 फरवरी को एडीएम प्रताप शाह, प्रशिक्षु आईपीएस आयुष अग्रवाल, सीओ हिमांशु शाह और एसडीएम विनोद कुमार ने कैलाश नदी के साधूनगर और उकरौली खनन क्षेत्र पट्टों का निरीक्षण किया था। रंसाली क्षेत्र की वन भूमि पर माफियाओं द्वारा रात को अवैध खनन करने की शिकायत पर अधिकारियों ने वन भूमि का भी मुआयना किया था। इस दौरान वन भूमि पर जगह-जगह भारी मात्रा में उपखनिज निकाला हुआ पाया गया। इस पर एडीएम शाह ने एसडीएम कुमार को अवैध खनन की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए थे।

बृहस्पतिवार को एसडीएम ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एडीएम प्रताप शाह को अवैध खनन की रिपोर्ट भेजी। इसमें कहा कि वन भूमि पर अवैध खनन और उपखनिज चोरी होने से सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। कहा कि वन भूमि पर अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही अवैध खनन की पैमाइश भी वन विभाग की ओर से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें