बाजपुर। तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने कहा कि मानव को इच्छा त्याग कर परमपिता के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
बृहस्पतिवार को गांव गजरौला स्थित श्री नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में बाबा कुंदन सिंह महाराज की याद में आयोजित दो दिनी समागम के समापन पर ज्ञानी सिंह ने कहा कि मानव को सामाजिक बुराइयों और नशे से दूर रहकर प्रभु की भक्ति करनी चाहिए।
नानकसर के भाई तेजेंद्र सिंह जिंदू, भाई अमरजीत सिंह कहा कि भेदभाव, घृणा की भावना रखने वाला और सदैव अपना भला चाहने वाला जीवन भर कष्ट उठाता है। परमात्मा की भक्ति ही मानव की मुक्ति का मूलमंत्र है। गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बाहर से आए रागी, जत्थों को सरोपा देकर सम्मानित किया। संचालन बाबा हरपाल सिंह खालसा ने किया। मौके पर गुरमुख सिंह, बल्देव सिंह, गुरदीप राणा, चरनजीत, गुरजीत सिंह, जगमोहन सहित अन्य लोग मौजूद थे।