गरुड़ (बागेश्वर) के साधन सहकारी समितियों के सचिवों और और समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से समितियों और बचत केंद्रों में चौथे दिन भी लेनदेन ठप रहा। उर्वरक बिक्री केंद्रों में ताले लटके होने से काश्तकारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गरुड़ ब्लॉक् के साधन सहकारी समिति गरुड़, डंगोली, पिंगलों के सचिव और कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे बचत केंद्रों और समितियों में लेनदेन ठप रहने के अलावा उर्वरक बिक्री केंद्रों में ताले लटके रहे। गरुड़ समिति के वरिष्ठ कर्मचारी गोपाल सिंह बोरा की अध्यक्षता में समिति कार्यालय के सामने सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा को दिगंबर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह बोरा, रमेश बसवाल, गोविंद कठायत आदि ने संबोधित किया।