हल्दूचौड़। एनएच में सड़क के चौड़ीकरण से प्रभावित लोग बुधवार सुबह विधायक नवीन दुम्का के घर पहुंच गए। उन्होंने उनका घेराव कर कहा कि चौड़ीकरण में समान मानक नहीं अपनाए जा रहे हैं। लालकुआं से काठगोदाम कहीं कम तो कहीं ज्यादा चौड़ीकरण न किया जाए। उन्होंने उनकी बात डीएम तक पहुंचाने की भी मांग की। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक ने सोयाबीन फैक्ट्री गेस्ट हाउस में डीएम के साथ ग्रामीणों की बैठक कराई। उनके आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान कैप्टन राजेंद्र सती, टीका सिंह रावत, कैलाश दुर्गापाल, कमल परवाल, भजन सिंह मेहरा, किशन सिंह लटवाल, बाघ सिंह, भुवन अग्रवाल, गीता, पार्वती देवी, रेवती देवी आदि मौजूद रहे।