बाजपुर में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी में गांव हरसान के चंद्र मोहन रौतेला को गाय वर्ग में सर्वोत्तम पुरस्कार मिला। प्रदर्शनी में 150 पशुओं के साथ 110 पशुपालकों ने भाग लिया।
शुक्रवार को गांव हरसान में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख किशोरी देवी ने किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस धामी ने प्रदेश सरकार की ओर से पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में चंद्र मोहन रौतेला को सर्वोत्तम गाय पुरुस्कार, ममता बिष्ट को प्रथम, भैंस वर्ग में ईश्वर सिंह को प्रथम और बछिया वर्ग में नारायण सिंह को प्रथम और हीटर वर्ग में चंद्र सिंह की बछिया को पहला पुरस्कार मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन सिंह बिष्ट और संचालन पशु चिकित्सक डॉ. जीएस खड़ायत ने किया। वहां पर डॉ. राहुल सती, डॉ. कमल पंत, डॉ. शैलेंद्र, अर्जुन सिंह रौतेला, जीत सिंह, आरएस तिवारी, नवीन, जगमोहन, ब्रजपाल, बहादुर, लक्ष्मण राम आदि थे।