फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित सचिव ने कहा प्रदेश में नहीं आर्थिक संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रमुख सचिव वित्त एवं कार्मिक राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति सही बताई है। उन्होंने कहा कि करों से आना वाला पैसा पर्याप्त है। फिर भी अगर कभी जरूरत पड़ती है तो भारत सरकार और राज्य सरकार की अनुमति से लोन लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने जिला विकास प्राधिकरण सचिव प्रकरण में सरकार का आदेश सही माना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने नैनीताल सचिव के पद पर हरवीर सिंह की नियुक्ति सही है।
विज्ञापन

एटीआई परिसर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रमुख सचिव वित्त एवं कार्मिक राधा रतूड़ी ने बताया कि जीएसटी, पेट्रोल, डीजल, वैट, आबकारी, खनन, वन संपदा, विद्युत, पेयजल समेत तमाम विभागों से सभी कर राजस्व के रूप में सरकार को प्राप्त हो रहे हैं। ठेकेदारों को बकाया भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विभागों को जरूरत के मुताबिक धन आवंटित करती है। अगर ठेकेदारों को काम के एवज में भुगतान नहीं हो रहा है तो यह प्रदेश सरकार की नहीं बल्कि संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। रतूड़ी ने जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के सचिव पद पर बनी संशय की स्थिति पर कहा कि इस पद पर असमंजस की स्थिति बिल्कुल नहीं है, शासन की ओर से किया गया गए स्थानांतरण हाइकोर्ट ने भी सही माना है। इसलिए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव वित्त एवं कार्मिक राधा रतूड़ी ने हरवीर की नियुक्ति को सही बताया
जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के सचिव पद पर जारी असमंजस पर बोलीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें