नैनीताल। नगर पालिका चुनाव के लिए घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने मतदाता सूची सुधारने के लिए लोगों को एक और मौका दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि अगर किसी मतदाता, परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने से रह गया हो तो वह 12 फरवरी तक पालिका कार्यालय में अपना पहचान पत्र लाकर नाम दर्ज करा सकते हैं।