फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से गुस्साए लोगों ने चीनी मिल मुख्य अभियंता को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चीनी मिल परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। इससे गुस्साए लोगों ने मुख्य अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि मिल प्रशासन की ओर से कालोनी परिसर में स्ट्रीट लाइट बंद हैं।
विज्ञापन


रविवार रात चोरों नेे चीनी मिल की टोकन कालोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में पीतल का घंटा और दान पेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। रात में ड्यूटी से आने वाले कर्मचारियों के आवागमन के चलते चोर असफल रहे। सोमवार को कॉलोनी के दर्जनों लोग मिल प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने मुख्य अभियंता वीपी सिंह का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कालोनी में पूर्व की भांति स्ट्रीट लाइट और मिल प्रशासन की ओर से रात्रि गश्त कराने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सभासद राजकुमार, सूरज सागर, संतोष वाल्मीकि, केशव यादव, दिनेश, राहुल, अमित, रोहित, धर्मपाल, विनोद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें