फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हरलालपुर में बनेगा बारातघर: यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की। कहा कि गांव हरलालपुर में बारातघर का निर्माण किया जाएगा। 26 फरवरी को बाजपुर नगर मेें बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन करने की घोषणा की। उन्होंने बाजपुर बस स्टेशन से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सोमवार को काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आर्य ने गांव हरलालपुर श्मशान घाट निर्माण के लिए दो लाख, मंदिर सुंदरीकरण के लिए दो लाख, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के लिए एक लाख, दो हैंड पंप और 12 को बिजली शिविर लगाने की घोषणा।

गांव कनौरी स्थित इमामबाड़ा निर्माण कार्य के लिए एक लाख, मंदिर सुंदरीकरण के लिए एक लाख, चार हैंड पंप, बिजली पोल, बाजपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में धर्मशाला के लिए पांच लाख, देवी मठ निर्माण के लिए दो लाख, देशमित्र फार्म स्थित गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल निर्माण के लिए तीन लाख, गांव रामजीवनपुर में सीसी मार्गों के लिए 10 लाख, पांच हैंड पंप, प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण के लिए एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन


आर्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिन कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ है, उनका निर्माण कराया जाएगा। मौके पर हरमिंदर सिंह लाडी, डीके जोशी, द्वारिका प्रसाद, राकेश गुप्ता, विरेंद्र बिष्ट, टिंकू तोमर, अमीर अहमद, मोहम्मद हुसैन आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें