फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरीज और व्यापार मंडल रहे विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एजी हाइकोर्ट ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कराई जा रही सातवीं ज्यूडिशियल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शनिवार को व्यापार मंडल तल्लीताल व एरीज ने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कुमाऊं योगा संस्थान व व्यापार मंडल तल्लीताल के बीच हुआ। कुमाऊं योगा संस्थान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवरों में आठ विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में व्यापार मंडल की टीम ने 12वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मुकाबला कुविवि व एरीज के मध्य खेला गया। एरीज ने पहले खेलते हुए 18 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रनों का विशाल स्कोर बनाया। यहां से सौरभ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए जबकि मोहित ने 55 रनों का योगदान दिया। जवाब में कुविवि की टीम 18 ओवर में चार विकेट पर 135 रन ही बना सकी। निर्णायक दीपक भंडारी गोपाल गैड़ा, विवेक बिष्ट व धीरज पांडे थे। जबकि स्कोरर विजय बहुगुणा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें