खटीमा। इंटरनेशनल ओलंपियाड में नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रथम चरण में पायल चुफाल और आंचल महर ने स्वर्ण, कौशल बिष्ट ने रजत और आदर्श मौर्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, आंचल महर ने इंग्लिश ओलंपियाड के द्वितीय चरण में, कनिष्क गहतोड़ी, शिवांश सिरोला, आदर्श मौर्य, ध्रुव बंसल, दिपांश सिंह ने गणित ओलंपियाड के द्वितीय चरण में प्रवेश किया। प्रबंधक सुरेंद्र कौर और प्रधानाचार्य आरिज अलवी ने छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान करम सिंह ज्याला, एचसी पंत, आरपी पंत, डॉ. अनिल शर्मा, रंजना गेरा, सुनील पाठक, मो. उस्मान बाबर, राम प्रसाद, आमिर अली, अमित जोशी आदि थे।