फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी चाहती है हेट स्टोरी बने दर्शकों के लिए लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के बल पर पहचान बना चुकी उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला सरोवर नगरी नैनीताल में पहुंचकर यहां की वादियों में काफी खुश नजर आईं। उन्होंने शुक्रवार को नैनी झील में नौका विहार किया। अपनी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 4 की सफलता के लिए उन्होंने नैना देवी मंदिर में पहुंचकर मत्था भी टेक कर दुआएं मांगी। उर्वशी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी फिल्म हेट स्टोरी 4 दर्शकों के लिए लव स्टोरी बन जाए।
विज्ञापन

अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी हेट स्टोरी 4 की शूटिंग पूरी करने के बाद यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म नौ मार्च को रिलीज होने वाली है। अब वह नैनीताल की वादियों में सुकून के कुछ पल बिताने पहुंची हैं। कहा कि मुंबई से दूर कुछ पल अपने उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में बिताकर रिलेक्स मूड में रहेंगी। कहा कि लंदन में बनी फिल्म की शूटिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही। उनके कॅरिअर की यह पहली महिला प्रधान फिल्म है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई हैं। उर्वशी का कहना है कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार युवाओं को प्रोत्साहन दे तो शायद उत्तराखंड के युवा भी हॉलीवुड और बॉलीवुड में भी जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहेंगे। उर्वशी ने 17 वर्ष की आयु में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था। उन्हें 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द इयर, मिस एशियन सुपर मॉडल के खिताब से नवाजा जा चुका है।

शूटिंग की थकान मिटाने नैनीताल पहुंची पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स
फिल्म की सफलता के लिए नैना देवी मंदिर में मत्था भी टेका

हेट स्टोरी 4 देखने की अपील
नैनीताल। आगामी फिल्म हेट स्टोरी 4 की शूटिंग के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आजकल यहां आकर तनाव मिटा रही हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से हेट स्टोरी 4 देखने की अपील भी की। इसलिए नैनीताल में उनकी उपस्थिति को फिल्म हेट स्टोरी 4 के प्रमोशन से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। नैनी झील बोट हाउस क्लब में उर्वशी ने पत्रकारों को बताया कि वह उत्तराखंड की बेटी हैं। हरिद्वार में जन्मी हैं। उनकी पहली फिल्म सिंह साहब दि ग्रेट थी। उन्होंने सनम रे, साउथ इंडियन फिल्म मिस्टर ऐरावता, ग्रेट ग्रांड मस्ती समेत चार फिल्में की हैं। उनकी आने वाली अगली फिल्म हेट स्टोरी 4 एक महिला प्रधान फिल्म है। इसमें वह लीड रोल में एक सुपर मॉडल के रूप में दिखेंगी। फिल्म बदले की कहानी है, लेकिन अब तक आईं हेट स्टोरी वन, टू और थ्री से अलग है। इसमें नेहा कक्कड़, हनी सिंह समेत तमाम गायकों ने गाने गाए हैं। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। वह पांच फरवरी तक नैनीताल में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें