फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और दरार से नाले में समा जाएंगे कई घर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बलिया नाले की पहाड़ी में पड़ी एक और दरार कई घरों को अपने आगोश में ले लेगी। स्थानीय बाशिंदे लगातार इस दहशत में जी रहे हैं। लोग बारिश में जाग कर रातें गुजारने को मजबूर हैं। कई बार मांग करने के बाद भी प्रशासन ने इन्हें रहने के लिए छत नहीं दी है, जबकि तमाम अन्य लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। बलिया नाले से लगा रईस होटल कंपाउंड, हरिनगर भूस्खलन की जद में है। बच्चों के खेलने का मैदान समेत कई छोटे-बड़े निर्माण नाले में समा चुके हैं। आए दिन पहाड़ी की मिट्टी में दरारें पड़ती जा रही हैं। इन दरारों की मिट्टी जब खिसकती है तो निर्माण ढह जाते हैं। यह दरारें अपने साथ कई निर्माण ले जा चुकी हैं। इसको लेकर स्थानीय बाशिंदे दहशत में हैं। 24 जनवरी को हुई बारिश ने बाशिंदों की सांस अटका दी। जैसे-जैसे बारिश बढ़ी वाशिंदों में डर बढ़ता गया। नतीजा यह हुआ कि इनकी पूरी रात जागते हुए गुजर गई। थकान के बावजूद कोई सो नहीं सका। रईस होटल कंपाउंड के निवासी करन कश्यप, सुनीता आर्या, मिथुन, पिंटू, संजू, सुमित ने बताया कि वह कई बार प्रशासन से घर देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उन्हें घर नहीं दिया गया है, जबकि यहां के तमाम अन्य बाशिंदों को रहने के लिए जगह दी जा चुकी है। इसी तरह वार्ड नंबर तीन हरिनगर निवासी ललित प्रसाद, अमित, राजू, राधा, रमेश, संजय के लिए भूस्खलन मुसीबत का सबब बना है। हरिनगर में गंदगी भी बड़ी समस्या है। यहां महीनों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


दहशत में जी रहे रईस होटल और हरिनगर के बाशिंदे
बारिश में जाग कर गुजार रहे रातें
लगातार नाले में समा रही पहाड़ी की मिट्टी

आवास खाली करने का मिल चुका है नोटिस
चरण, करन, सुनीता आर्य के परिवारों को पालिका की ओर से नोटिस थमाया जा चुका है, लेकिन घर नहीं दिया गया है। जबकि क्षेत्र के अन्य लोगों को वीरभट्टी के पास घर दिया जा चुका है। इनका कहना है कि हम लंबे समय से यहां रह रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें आवास नहीं दिया जा सका है।

रईस कंपाउंड के बाशिंदों को आवास देने के प्रकरण में मंडल, जिला स्तर पर बनी कमेटियां जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। अगर किसी प्रभावित का नाम डीपीआर में है तो वह संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहिताश कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें