रामनगर (नैनीताल)। नगर सेवायोजन कार्यालय में एक फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। नगर सेवायोजन अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी स्किल कौंसिल इंडिया लिमिटेड देहरादून के लिए एक फरवरी को सुबह 10 बजे से नगर सेवायोजन कार्यालय में सुरक्षा कर्मचारी की भर्ती होनी है। इच्छुक अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु 20-35 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए। कंपनी 8200-9000 रुपये प्रतिमाह वेतन देगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।