रामनगर (नैनीताल)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर मालधन नंबर तीन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई है। वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, चामुंडा अस्पताल काशीपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. यशपाल सिंह रावत ने शुक्रवार को इसका अनावरण किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा, डीएफओ नेहा वर्मा, तहसीलदार प्रियंका रानी को सम्मानित किया। स्थानीय निवासियों ने वनमंत्री डॉ. रावत से मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की। मंत्री ने उनको पूरा करने का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान कमला देवी की अध्यक्षता में नूर मोहम्मद ने संचालन किया। इस दौरान बलवंत भारती, भूपाल राम, परम राम, किशन लाल, नंदनी कोहली, नंद राम, अजीम सैफी, जितेश टम्टा, बिंदु शाह, कमल कांत आदि थे।