बाजपुर। मैकलेक इंटरनेशनल ऑफ इनोवेशन की ओर से विभिन्न विद्यालयों की प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज, समूह चर्चा, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर बनाना, रंगोली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शुक्रवार को पॉलीटेक्निक विद्यालय में आयोजित प्रोत्साहन प्रतियोगिता में मैकलेक, जीजीआईसी, आईटीआई, दशमेश, मदर इंडिया स्कूल के बच्चे शामिल हुए।
35 विजेता बच्चों को गुरु कृपा एजूकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, सचिव परमजीत कौर ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य अभिनव प्रभाकर, जसपाल सिंह आदि थे।