फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केलर कर्मचारियों ने काले फीते बांध किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शासन ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड वन विकास निगम के डीएलएम का स्थानांतरण कर दिया था, जिसके विरोध में कर्मचारी संगठन एवं स्केलर संघ के सदस्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को उपखनिज निकासी के सभी गेटों पर काली पट्टी लगाकर कार्य किया।
विज्ञापन


स्थानांतरण रोकने के लिए कर्मचारियों ने उपखनिज निकासी के सभी गेटों पर बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी थी। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रबंध निदेशक से फोन पर वार्ता हुई। इसमें डीएलएम अनीस अहमद का स्थानांतरण निरस्त करने का आश्वासन मिला। इस दौरान प्रभागीय अध्यक्ष कर्मचारी संगठन ध्यान सिंह अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, माधवानंद द्विवेदी, चंदन राम, पान सिंह, गिरीश चंद्र पांडे, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें