कालाढूंगी (नैनीताल)। न्यूजीलैंड में आयोजित 19वीं ओसेनिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में कालाढूंगी निवासी दीपक नेगी ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि से उन्होंने देश का नाम रोशन करने के साथ ही इतिहास भी रचा है। खेल प्रशिक्षक राजेंद्र नेगी ने बताया दीपक ने ओपन आयु वर्ग की लंबी कूद, त्रिकूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 60 मीटर की लघु दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है।
दीपक फोर्टिस हेल्थ केयर कंपनी गुड़गांव में प्रबंधक हैं। दीपक जुलाई में यूएसए, सितंबर में मलेशिया में प्रस्तावित खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर खनायत, वकील अहमद, मनमोहन बसेड़ा, वीरेंद्र मटेला, गोविंद पांडे, दीपक बनौला, जगत जीना, आन सिंह गैड़ा, दीनू सती, महमूद हसन बंजारा ने उन्हें बधाई दी है।