रामनगर (नैनीताल)। ग्राम लूटाबड़ निवासी प्लाइवुड कर्मी सुरेंद्र सिंह अधिकारी (40) पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी मंगलवार शाम चिल्किया स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त करके साइकिल से अपने घर को लौट रहे थे। चिल्किया नहर के पास संतुलन बिगड़ने पर वह नहर में जा गिरे, जिससे उन्हें काफी चोट आई। बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीण उन्हें नहर से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक की आकस्मिक मौत से उनके घर पर कोहराम मच गया। मृतक सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गए। ब्यूरो