फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदुखता को राजस्व गांव बनाने को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर बिदुंखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बिदुंखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा प्रदान करने और आईएसबीटी निर्माण को लेकर निर्णायक जंग छेड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन

बुधवार को सड़कों पर उतरे बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के लोगों ने शहीद स्मारक बिंदुखत्ता से नगर स्थित तहसील तक रैली निकाली। तहसील परिसर में किसानों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ माह के कार्यकाल में ही प्रदेश की जनता के साथ छलावा करना शुरू कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से 30 जनवरी को हल्द्वानी में आयोजित भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जीवन कबड़वाल और हरीश बिसौती ने किया। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र खनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत दानू, महामंत्री हरीश बिसौती, युवा अध्यक्ष पुष्कर दानू समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें